नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी केंद्र के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का 2026-27 का बजट 1फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत किया जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर महानगर के नगर विधानसभा में एक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं वन्देमातरम गायन कर बजट चौपाल का शुभारंभ किया ।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि 2014 में मोदी जी ने कहा था मेरी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए होगी गरीबों को राशन मिला बिजली मिली आयुष्मान कार्ड का सैकड़ों योजनाओं का लाभ मिल रहा है मोदी जी ने इन सभी की चिंता की लेकिन विरोधी पार्टियां परेशान होती हैं लेकिन मोदी जी अच्छा कार्य कर रहे है जो काम मोदी जी ने किया कोई भी कर नहीं सकता विदेशों में भारत की साख बढ़ी है
उन्होंने 1फरवरी 2026 को प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट प्रस्तुत किया यह बजट मुख्य रूप से युवा,महिला,किसान, शिक्षा,रोजगार,स्वास्थ्य और गरीबों के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा जो कि 2047 तक विकसीत भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है उन्होंने किसानों के फसल उत्पादक बढ़ाने सिचाई सुविधाओं कृषि ऋण भंडारण और बाजार तक बेहतर पहुंच जैसे बिंदुओं पर प्रकाश डाला आम नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिये विस्तार,सड़क,रेल कनेक्टिविटी,स्वच्छ ऊर्जा और मूलभूत सुविधाओं पर बजट के प्रभाव को भी समझाया विद्यार्थियों एवं रोजगार,शिक्षा और कौशल विकास, स्टार्टअप,तकनीकी प्रशिक्षण, एवं रोजगार के नए अवसरों पर विशेष जोर दिया गया।केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को 4.26 लाख करोड रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास और ग्रामीण योजनाओं को नई गति मिलेगी। विशेष रूप से एक्सप्रेस वे,मेट्रो परियोजनाएं, औद्योगिक कारीडोर और स्मार्ट सिटी के लिए यह फंड अहम साबित होगा। कुल केंद्रीय राज्यांश में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 17.61 प्रतिशत रही है। इस बजट में महिलाओं युवाओं और छोटे उद्योगों को खास ध्यान रखा गया है। यह बजट उत्तर प्रदेश राज्य को 10 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का यह बजट समावेशी विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी । यह बजट विकास,आत्मनिर्भरता और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है ।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के इस बजट में किसानों,युवाओं, महिलाओं,मध्यवर्ग और व्यापारियों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान हैं जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी केंद्र सरकार के इस बजट में बुनियादी ढांचे में विस्तार, रोजगार सृजन,कृषि क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण तथा उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
चौपाल में आये जनसमूह ने इस बजट पर अपने विचार रखते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर संवाद और सहभागिता की आवश्यकता पर भी बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एवं संचालन महानगर उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने किया।
बजट चौपाल में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,पूर्व सांसद वीर सिंह,पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जयसवाल ,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, दिनेश शीर्षवाल,महानगर उपाध्यक्ष नवदीप टंडन विशाल त्यागी राहुल शर्मा,चंद्र प्रजापति,महानगर मंत्री शम्मी भटनागर,अजय वर्मा,सर्वेश जी पटेल,अनुराग सिंह,अतुल दुबे,मुकेश भारद्वाज,अरविंद सिंह,सुनीता शर्मा,सुनीता सैनी,पूर्णिमा खन्ना, रंजना शर्मा,हीरा भारती,प्रीति कश्यप,रंजना अग्रवाल,पूनम चौहान, गुड्डी धर्मेश सैनी अभिषेक चौबे किशन लाल जाटव, रजनी कांत जाटव, अभिषेक राठौर मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता,विपिन प्रजापति,सोमपाल प्रजापति, विशाल रस्तौगी,मिथुन शर्मा, सूर्य मोहन शमशेरी,वीरपाल सिंह गजेंद्र लोदी,संजय कुमार, सुरेंद्र शर्मा सर्वेश सिंह योगेश गुप्ता,हरिओम सैनी,सौरभ सक्सैना पूरन सैनी दीक्षांत चौधरी,अश्वनी शर्मा जगदीश कश्यप, रमेश सैनी आदि महानगर,मंडल,मोर्चा,प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं पार्षदगण शामिल रहें।
