नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर महान विचारक एवं संघ के राजनेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया जिसके अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल शामिल रहें ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राजेश सिंघल,जिला पंचायत अध्यक्ष डा.शैफाली सिंह, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं वंदेमातरम गायन कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया एवं संचालन महानगर मंत्री शम्मी भटनागर ने किया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि भाजपा महान विचारक एवं संघ के राजनेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है पंडित दीनदयाल उपाध्याय का निधन 11फरवरी 1968 को मुगलसराय जो कि अब (दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन)के नाम से जाना जाता है के पास एक रहस्यमयी घटना में हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के आधिकारिक राजनीतिक सिद्धांत,समग्र मानवता का मसौदा तैयार करने के लिए जाने जाते हैं जिसमें उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवामूल्यों को शामिल किया और सर्वोदय और स्वदेशी जैसे कई सिद्धांतों से सहमति व्यक्त की।
उन्होंने आगे कहा कि आज देशभर में हम सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना रहे हैं भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में तत्पर रहता है। उन्होंने भारतीय रीति नीति और संस्कृति के अनुसार एकात्म मानववाद और अन्तोदय के सिद्धांत को प्रतिपादित किया और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गांव,गरीब,किसान,दलित, पीड़ित,शोषित और आदिवासियों के कल्याण की बात की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा सरकार उनके बताये मार्ग पर आगे बढ़ रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष डा . शैफाली सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि अकेले खुशहाल होने से समाज का परिवर्तन नहीं हो सकता सबके खुशहाल होने से ही हम आगे बढ़ सकते हैं जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक समाज भी खुशहाल नहीं हो सकता है।
भारतीय जनता पार्टी की देश और प्रदेशों की सरकारें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को साथ लेकर काम कर रही हैं हमारी सभी सरकारों की योजनाओं में अंतोदय का मूल सिद्धांत रहा है चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य की सरकार हमारी सरकारों की हर योजना में यह चिंतन होता है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को कैसे विकास की रहा पर आगे बढ़ाया जाए ।
पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं उन्होंने गरीब कल्याण योजना और आत्मनिर्भर भारत योजना के माध्यम से एक ओर गरीबों का सशक्तिकरण किया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की बुनियाद रखी।
समापन के दौरान महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन में सभी राजनीतिक दल लॉकडाउन की अवस्था में थी तब भाजपा अकेली ऐसी पार्टी थी जिसके कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से प्रेरणा लेकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताये रास्ते पर समर्पित भाव से निकले और मानवता की सबसे बड़ी सेवा की।
गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.शैफाली सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा,प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जयसवाल,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता,दिनेश शीर्षवाल,महानगर उपाध्यक्ष नवदीप टंडन विशाल त्यागी राहुल शर्मा,महानगर मंत्री शम्मी भटनागर,अजय वर्मा, सर्वेश पटेल,अतुल सोती,सुरेंद्र विश्नोई,मुकेश भारद्वाज,अरविंद सिंह,मुंशी राम कश्यप,अमित शर्मा,सुनीता शर्मा,शशी किरण,सुनीता सैनी,उर्वशी शुक्ला,पूर्णिमा खन्ना,हेमा खत्री, रंजना शर्मा,सुषमा शरण,नीलम रस्तौगी,धर्मेश सैनी अभिषेक चौबे अभिषेक राठौर मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता,विपिन प्रजापति,सोमपाल प्रजापति, विशाल रस्तौगी,मिथुन शर्मा, सूर्य मोहन शमशेरी,वीरपाल सिंजीह गजेंद्र लोदी,संजय कुमार,योगेश गुप्ता,अनुज शर्मा, हरिओम सैनी,सौरभ सक्सैना, दीक्षांत चौधरी,अश्वनी शर्मा, दीपक धवन जगदीश कश्यप रमेश सैनी विनय राजोरिया दीपक यादव आदि महानगर,मंडल,मोर्चा,प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं पार्षदगण शामिल रहें।

