नेशन एक्सप्रेस इंडिया ब्यूरो,
मुरादाबाद। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में अभिनव कोचिंग इंस्टिट्यूट मे बजट पर चर्चा का आयोजन हुआ। स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ राजीव कुमार ने कहा कि इस बार का बजट चुनावी बजट की बजाय, दूरदर्शिता का ज्यादा दिखा रहा है और भारत को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा । बजट में पूंजीगत खर्च को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ किया गया है, राजकोषीय घाटा जी डी पी का 4.3%का लक्ष्य रखा गया है।नए इनकम टैक्स एक्ट 2025, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर जोर दिया गया । यह बजट आत्मनिर्भरता ,विकास और सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्योगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट और अनुभवी एजुकेटर सीए अभिनव अग्रवाल ने केंद्रीय बजट की संरचना, प्रमुख प्रावधानों, और कर प्रणाली में हुए परिवर्तनों को सरल और सशक्त प्रस्तुतीकरण के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि देश की आर्थिक दिशा और प्राथमिकताओं का प्रतिबिंब होता है।
उन्होंने पुरानी और नई आयकर व्यवस्था (2025) के बीच के अंतर को भी समझाया।
स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ आयाम प्रमुख डॉक्टर एके अग्रवाल ने बजट को दूर दृष्टि बताया उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत का खाका है। इसमें आकर्षण कम वित्तीय अनुशासन अधिक है।
अंत में सी ए हिमांशु मेहरा ने बजट को संतोषजनक बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रांत संयोजक कपिल नारंग ने किया।
कार्यक्रम में एक इंटरएक्टिव प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बजट, टैक्सेशन, सरकारी योजनाओं, और आर्थिक नीतियों से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। सीए अभिनव अग्रवाल ने सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक और व्यवहारिक उदाहरणों के साथ उत्तर दिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
