मुरादाबाद। लालबाग सिद्ध पीठ श्री काली माता मंदिर के मंहत रामगिरि ने एस पी के नाम एक पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने कहा है कि लालबाग रामगंगा कालौनी, कानून गोयान, और नयी आबादी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रूप से शराब और अन्य नशीले पदार्थो की बिक्री हो रही है।
शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री के कारण कम उम्र के बच्चों में नशाखोरी की लत पड़ती जा रही है। क्षेत्र में आये दिन झगड़े होते रहते हैं प्रायः इस प्रकार दूर दूर से आकर लोग नशे का सेवन करके रात में मंदिरों के आस पास और क्षेत्र में घूमते रहते हैं।
नाम न बताने की शर्त पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि मुगलपुरा पुलिस खुलकर शराब बिकवा रही है कई बार पुलिस से कहा गया पर चौकी इंचार्ज ये कह देते हैं कि जो हो रहा है होने दो तुम अपने काम से काम रखो मंहत रामगिरि का पत्र और क्षेत्र का हाल बंया कर रहा है कि शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर समाज में रोष व्याप्त है। और संबंधित पुलिस चौकी इन गतिविधियों को रोकने में असफल है इसलिए अब कालीमाता मंदिर के मंहत रामगिरि सहित अन्य लोगों ने भी इसे रोकने की मांग उठायी।

