नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। वार्ड 39 में कानून गोयान रानी किशोरी का फाटक के आगे से एक बड़ा नाला बह रहा है जिसके ऊपर से काली माता मंदिर को सड़क जा रही है। नाले के ऊपर सड़क के रूप में पड़ा हुआ लैंटर काफी समय से नीचे से खोखला होने लगा है नौबत यहां तक आ गई है कि सरियें तक दिखाई देने लगे हैं। आसपास की सड़क भी धंस रही है सड़क पर हर समय दो पहिया वाहनों की भी आवाजाही रहती है नाले का लैंटर कभी भी गिर सकता है और एक बड़ा हादसा हो सकता है। परन्तु नगर निगम और पार्षद दोनों ही मूकदर्शक बने हुए हैं वहीं कुछ क्षेत्रवासियों का कहना है कि जहां काम कराने की जरूरत है पार्षद वहां काम नहीं करा रहे कहीं कहीं कई कई बार काम हो रहा है यहां नाला व सड़क सही कराने को पार्षद से काफी बार कहा गया परंतु रुपए नहीं हैं काम नहीं लग रहे ये कहकर टाल दिया जाता है और नगर निगम के अधिकारी भी हादसे होने का इंतजार कर रहे हैं।


