नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश फुटपाथ पर चलना जनता का मौलिक अधिकार है के अंतर्गत नगर निगम भी इन दिनों अभियान चला कर फुटपाथ से जगह जगह अतिक्रमण हटा रहा है। कहीं व्यापारियों द्वारा फुटपाथ पर रखा सामान भी जब्त कर रहा है कहीं फुटपाथ पर खड़ी गाड़ियों का चालान करा रहा है। परंतु सुप्रीम कोर्ट के बाद से ही नगर निगम की खुद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं जो उठना लाजमी है। जनता का कहना है कि नगर निगम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटा रहा है बहुत अच्छी बात है हटाना चाहिए परन्तु क्या नगर निगम स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जगह जगह से फुटपाथ पर अपने को द्वारा लगाये गये स्मार्ट खोखे भी हटायेगा। आपको बता दें नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जगह जगह सड़क में किनारे खोखे रखवा कर महंगें दामों में लोगों को अलाट कर दिया उसी की जद में नगर निगम आफिस के सामने कंपनी बाग पार्क के बाहर भी स्मार्ट खोखे रखे हुए हैं जब नगर निगम ने यह खोखे रखवा कर अलाट किए थे तब ये कहा था कि जो भी खोखा लेकर कारोबार करेगा वह अपना सामान दुकान के अंदर ही रखेगा। परंतु आज नगर निगम की लापरवाही की वजह से कंपनी बाग पार्क के बाहर वाली पूरी रोड की ये स्थिति है कि जनता फुटपाथ पर तो क्या चलेगी खोखो के आगे और सड़क के दूसरी साइड वाहन खड़े होने के कारण उस रोड से निकलना दुश्वार हो गया है।

क्या कहते हैं स्मार्ट सिटी के अधिकारी
कंपनी बाग पार्क के बाहर रखे खोखे और अन्य जगहों पर रखे स्मार्ट खोखो के बारे में स्मार्ट सिटी अधिकारियों से सवाल पूछा गया तो कुछ तो किनारा करते दिखाई दिए और कुछ कहने लगे कि खोखे हमने फुटपाथ के पीछे वेंडिंग जोन में रखें हैं।
नेशन एक्सप्रेस इंडिया स्मार्ट सिटी अधिकारियों के जबाव से सरोकार नहीं करता क्योंकि सड़क के साइड की सभी जगह फुटपाथ में आती है। वेंडिंग जोन नगर निगम के अपने द्वारा बनाया गया है। अब जनता यह सवाल कर रही है कि नगर निगम जगह जगह अपने द्वारा फुटपाथ पर रखे खोखे कब हटायेगा कंपनी बाग पार्क के बाहर का फुटपाथ कब खाली करायेगा हमें चलने का अधिकार कब मिलेगा।

