नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के तत्वाधान में पौधरोपण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बार प्रांगण में किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश लारा कोर्ट जै़गमउद्दीन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार लारा कोर्ट मनीष कुमार उपस्थित रहे | इस अवसर पर बार के प्रांगण में कड़ीपत्ता,गुड़हल, गुलाब, मोगरा आदि पौधों और वृक्षों का रोपण किया गाया | इस अवसर पर बार के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने कहा कि वृक्ष और पौधे हम सभी को प्राण वायु देते हैं इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि हम जहां तक हो सके पेड़ पौधों का संरक्षण करें और जहां तक हो सके नए पौधों को लगाये | आज विश्व पर्यावरण दिवस है इस अवसर पर आज हमने बार एसोसिएशन के प्रांगण में पौधे लगाकर समाज को संदेश देने का प्रयास किया है कि सभी लोग पर्यावरण के संरक्षण के लिये जागरूक रहे | मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जनपद न्यायाधीश लारा कोर्ट ने कहा कि दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी द्वारा किया गया पौधरोपण का कार्य बहुत ही सुंदर प्रयास है जिसमें बार के प्रांगण में जहां खुशबू फ़ैलाने के लिये फूलों के पौधे लगाए गए हैं साथ ही साथ जन उपयोगी और पर्यावरण के उपयोगी पेड़- पौधे लगाये है| विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए रजिस्ट्रार लारा फोर्ट मनीष कुमार ने कहा कि हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि हम वर्ष में ज्यादा ना सही काम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसका लालन पालन अपने बच्चों की तरह करें | इस अवसर पर कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एवं पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव रमा पंत पांडे, आवरण अग्रवाल, जितेन्द्र प्रताप सिंह जे. पी.,पंकज शर्मा, फिरोज आलम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन,आबिद हुसैन,शहजादा सलीम, रफीक अहमद, सुरवेद्र पाल, आसिफ हुसैन, अजय पाल, धर्मेंद्र कुमार, कमल अहमद खान, प्रशांत शर्मा, बी.पी. सैनी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे,।

