नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद प्रेम चुनरिया में सोमवार की शाम रोडवेज मार्केट के व्यापारियों के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसको काफी बड़ी संख्या मे सुन्दर तरह से पूर्ण किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता रहे सर्व प्रथम नगर विधायक रितेश गुप्ता को यूनियन द्वारा प्रशस्ति चिंह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व महानगर अध्यक्ष सतीश अरोड़ा का भी यूनियन द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय अरोडा़ व संचालन महासचिव भरत अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में रोडवेज मार्केट के सभी दुकानदार उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कर रहे भरत अरोड़ा ने नगर विधायक व प्रेम चुनरिया के स्वामी द्वारा बारी बारी सभी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान कराया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित विनित पांडे को भी नगर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही विधायक द्वारा यूनियन के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित कराये गये।तत्पश्चात मार्केट वालो ने विश्वास दिलाया कि जैसे विधायक जी ने हमारी रोज़ी रोटी बचाने में साथ दिया है ऐसे ही हम भी कंधे से कंधा मिलाकर विधायक जी के साथ चलेंगे अंत में सभी ने विधायक का धन्यवाद किया।



