नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। राष्ट्रर्पण संगठन की टीम द्वारा महानगर अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के नेतृत्व में मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि नव नियुक्त जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में हमारा शहर विकास और उन्नति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। स्वागत कार्यक्रम में नामित पार्षद हेमा खत्री, नीरज चौहान उपाध्यक्ष, स्नेह लता चौधरी महामंत्री नवीन नगर, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, मिलन विहार मंडल अध्यक्ष शिव गोविंद चंद्र नगर मंडल अध्यक्ष सुगंध कपूर, गोविंद नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र महंत, काशीराम नगर मंडल अध्यक्ष ममता, धर्मेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

