नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। शहर में फुटपाथों पर लगने वाले अवैध मंगलबार बाजार को हटाने के लिए प्रशासन ने सोमवार की शाम को कोतवाली में आयोजित बैठक में पुलिस,नगर निगम और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे ने की। वहीं अपर नगर आयुक्त अजित कुमार सिंह ने कहा कि मंगलवार को सुबह से ही पुलिस और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मिलकर फड़ लगाने वालों को रोकेंगे। अगर कोई नहीं मानेगा तो नगर निगम के द्वारा उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फुटपाथों पर अतिक्रमण से जनता को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है
कई बार फुटपाथ पर अतिक्रमण की खबरें समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हो चुकी है
जिसका संज्ञान लेकर कोतवाली में यह बैठक हुई। बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जानी, प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता, सुरक्षा फोरम अध्यक्ष विजय मदान, सराफा कमेटी अध्यक्ष नीरज अग्रवाल सहित कई व्यापारी नेताओं की मौजूदगी मे निर्णय हुआ कि शहर में फुटपाथों पर अवैध बाजार के कारण जाम और अव्यवस्था बनी रहती है। मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।


वहीं आज प्रशासन और नगर निगम के दावें जब हवा हवाई होते दिखाई दिए जब गंज बाजार से लेकर अमरोहा गेट तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर मंगल के अवैध बाजार के रुप में फड़े लगी दिखाई दी बीच सड़क पर ढेले लगे दिखाई दिए सड़क पर लोगों को निकलने के लिए जगह नहीं थी। कुछ लोगों का मानना है कि ये सिर्फ जनता के साथ आंख मिचौली खेली जा रही हैं पहले भी कई बार अवैध बाजार हटाने की योजना बनाई जा चुकी है किये परंतु कुछ दिन बाद ही सारी योजना ठंडे बस्ते में पड़ जाती है।
योजना कारगर होगी या ठंडी पड़ जायेगी ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा
