संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हर मंदिर में विधिवत रुप से पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया उसके उपरांत प्रसाद/ भंडारों का आयोजन किया गया। वहीं कोर्ट रोड स्थित बालाजी मंदिर समिति द्वारा शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। यात्रा कोर्ट रोड गुरहट्टी चौराहा, ताड़ी खाना चौराहा, बुद्ध बाजार चौरहा, टाउन हॉल, गंज बाजार, गुरहट्टी चौराहा होती हुई बालाजी मंदिर पर समापन हुआ। शोभायात्रा में सभी के मन को मोह लेने वाली आर्कषक झांकियां भी थी। इस दौरान अतुल सोती एडवोकेट, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आंनद मोहन गुप्ता,एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट कपिल गुप्ता, एडवोकेट मनोज गुप्ता, राजीव, संजय शर्मा,अनमोल शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

दूसरी तरफ श्री बालाजी सेवा समिति रजि. की संस्थापिका गुरुमाता राघवेंदरी देवी के सानिध्य में हर वर्ष की तरह राजकीय इंटर कॉलेज से भव्य शोभायात्रा निकाली गईं, यात्रा का शुभारंभ बाल रुप हनुमान जी के हाथों नारियल तोड़कर किया गया यात्रा पान दरीबा, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखापुल, कोतवाली, गंज बाजार, गुरहट्टी चौराहा से ताड़ी खाना बुद्ध बाजार स्टेशन रोड होती हुई गांधीनगर राजाराम धर्मशाला पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह जगह व्यापारियों व सामाजिक संगठनों द्वारा फूल वर्षा कर स्वागत किया गया व प्रसाद आदि वितरण किया गया।





शोभायात्रा में पंचमुखी हनुमान , शंकर भगवान माता पारवती,भगवान गणेश,भगवान जगन्नाथ, राधा कृष्ण,महाकाल,विष्णु भगवान रथ , खाटू शयाम, सालासर बालाजी महाराज,अघोरी रथ, आदि सहित लगभग 25 – 30 सुंदर सुंदर मनमोहक झांकियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी वहीं कालीमाता के रुप में सुंदर भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान गुरुमाता राघवेंदरी देवी,नगर विधायक रितेश गुप्ता, विरेंद्र अरोरा, कपिल चौधरी, अंकित चौहान, नन्हें चौधरी, तनवीर ठाकुर, राजेश रस्तोगी, बब्बू चौधरी, मोहित गौड़, सुशील रस्तोगी, सुनील श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, पप्पी रस्तोगी, बबली रस्तोगी, विमल, शयाम, अनुपम रस्तोगी, सरिता देवी, अनीता रस्तोगी, सीमा अग्रवाल, रजनी खन्ना, कोमल कशयप, मीनू कशयप, यशोदा, ममता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
वहीं फायर ब्रिगेड स्थित सिद्धपीठ मनोकामना मंदिर में भी दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली मंदिर में विधिवत रुप से पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ आदि कर प्रसाद वितरण किया गया।



