संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। मुरादाबाद में जिलाधिकारी अनुज कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि योजना के अंतर्गत जनपद को 2800 के लक्ष्य के सापेक्ष दिनांक 25 मार्च 2026 तक 2328 आवेदन पत्रों पर बैंकों द्वारा स्वीकृत किये गये हैं एवं 2121 आवेदन पत्रों के सापेक्ष वितरण की कार्यवाही की गई है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित बैंकों को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में कुछ ही दिन शेष है योजना के अंतर्गत लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि जिन बैंकों में प्रकरण लंबित हैं, वे शत-प्रतिशत स्वीकृति एवं अधिकतम वितरण सुनिश्चित करें, ताकि जिले की रैंकिंग बेहतर हो सके। साथ ही सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया कि आवेदनों का त्वरित निस्तारण करते हुए लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ प्रदान किया जाए।

बैठक में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 119, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 61, केनरा बैंक द्वारा 31, बैंक ऑफ बडौदा द्वारा 26, यूको बैंक द्वारा 16, बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा 21 एवं सेन्ट्रल बैंक द्वारा 07 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति कर निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान अन्य योजनाओं जैसे केसीसी एवं एसएचजी के अंतर्गत भी प्रगति की समीक्षा की गई तथा बैंक अधिकारियों को इन योजनाओं में भी सक्रिय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
