नव संवत्सर पर “परिवार मिलन एवं मातृ शक्ति सम्मान समारोह” भव्य रूप से संपन्न

संजय शर्मा,

नेशन एक्सप्रेस इंडिया,

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात स्वदेशी विचारधारा, भारतीय संस्कृति एवं परिवार व्यवस्था के महत्व पर केंद्रित प्रेरणादायी उद्बोधन हुए।

प्रमुख वक्ताओं के विचार

विभाग प्रचारक ब्रजमोहन ने अपने उद्बोधन में स्वदेशी, सनातन परंपरा एवं परिवार संस्था के संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ें परिवार में ही निहित हैं, जिन्हें सुदृढ़ बनाए रखना आवश्यक है।

मातृ शक्ति सम्मान

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “मातृ शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित की जाने वाली महिलाएं

  1. आकांक्षा जादौन — पर्यावरण संरक्षण
  2. सुप्रीत सिंह — नृत्य कला
  3. हेमा गंगनेजा — योग
  4. गरिमा सिंह — मेधावी प्रतिभा
  5. रवनीत कौर — बैंकिंग
  6. गीता सिंह — गो संवर्धन
  7. पूजा राणा — साहित्य
  8. सुनीता दहिया — प्रशासन
  9. गीतांजलि पांडेय — समाज सेवा
  10. ममता रुहेला — उद्यमिता
  11. पलक अग्रवाल — शिल्पकला

इन सभी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया गया।

गरिमामयी उपस्थिति

संचालन एवं आभार

कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्र सहसंयोजक कपिल नारंग एवं महानगर महिला प्रमुख नीलम जैन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!