संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। देश में रसोई गैस LPG की किल्लत का प्रभाव सरकारी स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील पर भी पड़ना शुरू हो गया है। शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है। जिसके बाद शिक्षा विभाग एलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में लगभग 1400 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के अलावा सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को प्रतिदिन पका पकाया भोजन दिया जाता है।
