प्रतिष्ठानों की जांच व कार्यवाही कराने को लेकर शिव सेना ने सौंपा ज्ञापन

नेशन एक्सप्रेस इंडिया,

मुरादाबाद। महानगर के प्रसिद्ध प्रतिष्ठान टेम्पटेशन द्वारा निम्न गुणवत्ता की मिठाई बनाने व माँसाहारी बर्तनों का उपयोग करने व गन्दगी वाली जगह पर मिठाईयों बेकरी आदि का सामान बनाने के विरोध में शिवसेना ने आज एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें उन्होंने कहा है कि मुरादाबाद टेम्पटेशन द्वारा नागरिकों को व अपने अन्य प्रतिष्ठानों पर बेकरी के सामान व मिठाईयों का वितरण हरथला गोदाम से किया जाता है। दो दिन पूर्व फूड सेफ्टी विभाग द्वारा छापा मारा गया। गोदाम में अत्यधिक गन्दगी वाले स्थान पर मिठाईयों व बेकरी का सामान का बनना गोदाम में मांसाहारी पदार्थ का मिलना व एक्सपायरी डेट का समान मिलना साथ ही निम्न गुणवत्ता की मिठाईयाँ बनाने व मिलावटी सामग्री मिलाने को लेकर अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करते हुए गोदाम सील किया गया था ।

अब मामले को लेकर शिवसेना माँग करती है कि शाकाहारी व्यंजन का प्रचार करके मांसाहारी सामग्री का उपयोग कर धर्मभ्रष्ट करने वाले और नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले टेम्पटेशन प्रतिष्ठानों के मालिकों के खिलाफ जाँच करवा कर मुकदमा दर्ज किया जाये। अन्यथा शिव सेना सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान अरुण ठाकुर, अमित कुमार, पंकज, शिब्बू पांडे, गौरव सक्सेना, बादाम सिंह, आकाश, रवि आदि सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!