ट्रुथ ज़ोन,
मुरादाबाद। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में गलत ढंग से नियुक्ति का मामला प्रकाश में आ रहा है। 7 अगस्त 2018 में अमरोहा जनपद के गजरौला ब्लॉक में कार्यरत मुरादाबाद निवासी शिक्षिका रूपाली ग्रेवाल की एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी। सूत्र बताते हैं कि शिक्षिका रूपाली ग्रेवाल अविवाहित थी और उनका कोई आश्रित नहीं था। उनकी मृत्यु के कई वर्ष बाद उनके भाई अंकित ग्रेवाल ने खुद को रूपाली ग्रेवाल का आश्रित घोषित करते हुए उनके मृतक आश्रित के रूप में अमरोहा में शिक्षक के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली है। विभागीय सूत्रों के अनुसार भाई को बहन के आश्रित के रूप में नियुक्ति नहीं मिल सकती है और पांच वर्ष से अधिक के आश्रित प्रकरणों में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही नियुक्ति दिए जाने के प्रावधान हैं। मगर बताया जाता है कि अंकित ग्रेवाल के मामले में ऐसी किसी भी प्रक्रिया और नियम का पालन नहीं हुआ है। इस प्रकार अंकित ग्रेवाल की नियुक्ति नियम विरुद्ध होने की आशंक जताई जा रही है। विभाग के कुछ कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अधिकारी इस नियुक्ति को करना ही नहीं चाहते थे। मगर मुरादाबाद के एक पत्रकार तथा नेताओं के दबाव में अधिकारीयों को यह नियुक्ति करनी पड़ी थी पूरे मामले की जानकारी करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा को फोन किया गया परंतु फोन नहीं मिला अब देखते हैं कि मामला खुलने पर क्या तथ्य सामने आते हैं।
