नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। गांगन वाली, मैनाठेर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक एवं एक युवती की मृत्यु तथा कुछ लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त होने पर पीड़ित परिवारों के आवास पर पहंच कर पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट ने उनसे संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त करते हुए उन्हें यथासंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी जी की सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ है तथा इस घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।

