नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद। राष्ट्रीय जागरुक हिंदू महासंघ द्वारा कांठ रोड स्थित मधुबनी के पास पुष्पांजलि कॉलोनी के सामने ज्येष्ठ माह के अवसर पर नागरिकों को शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शर्बत वितरण कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं राष्ट्रीय जागरुक हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता कर राहगीरों को शर्बत वितरित कर गर्मी के मौसम में राहत प्रदान की।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, विशाल अग्रवाल, सोनाली अग्रवाल, सागर सक्सेना, धवल दीक्षित, अरविंद शर्मा, मुकुल अग्रवाल, अनिल सिक्का, नीतू सक्सेना, आशुतोष गुप्ता, कमल कपूर एवं महिला थाना मुरादाबाद की इंस्पेक्टर ने विशेष रूप से भाग लिया।


