संजय शर्मा,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश बिजली उपभोक्ता संगठन के द्वारा आज कलेक्ट्रेट पहुंकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया कि कानून और केंद्रीय विद्युत मंत्री की घोषणा के अनुसार उपभोक्ता की स्वीकृति लिए बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता। लेकिन हम देख रहे हैं कि आमजन को गुमराह कर बहकाकर और धमकाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। बाद में इन स्मार्ट मीटर को अचानक प्रीपेड में बदल दिया गया है। जिसके फलस्वरुप लोगों को बेइंतहा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हजारों लोग रोजाना बिजली के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। बिल जमा करने के बाद भी उनकी बिजली नहीं आ रही है। लोग अपना रोजाना का काम छोड़कर बिजली विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में हम बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराया जाए। संगठन के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगे रखी।

1- कानून और ऊर्जा मंत्री की घोषणा के अनुसार उपभोक्ता की बिना अनुमति के एक भी स्मार्ट मीटर न लगाया जाए
2-पोस्टपेड का वादा कर लगाए गए सभी स्मार्ट मीटर को प्रीपेड से बदलकर पोस्टपेड प्लान में तब्दील किया जाए।
3-उपभोक्ताओं की बगैर अनुमति लगाए गए स्मार्ट मीटर को बदलकर पुराने मीटर बहाल किए जाएं।
4- बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु स्थानीय स्तर पर उचित व्यवस्था की जाए।
इस दौरान अमित कुमार, अफमल बाबू राजाराम सिंह, रंजन, साहिल शम्सी, आशु गुरासकारी इसरार अहमद, उमर फारुख, इस्लाम अली सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

