शालिनी अग्रवाल,
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष गिरजा शंकर तिवारी , प्रांतीय उपाध्यक्ष बिन्दु कुमार महामंत्री गिरीश मिश्रा प्रान्तीय उपमहामंत्री संजय राणा उपमहामंत्री श्री सतीश वर्मा ने प्रांतीय आधार पर होने वाले आन्दोलन को सफल बनाने के लिय क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री/शाखा अध्यक्ष , शाखा मंत्रीयों की एक इंडोर मिटिंग बस स्टेंड मुरादाबाद डिपो पर आयोजित की गई जिसमे आन्दोलन में प्रस्तावित निगम में आय वृद्धि, डग्गामार बसों को बन्द करने तथा परिषद संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया तथा प्रान्तीय स्तर से निगम की कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान न होने पर दिये गये नोटिस के आधार पर आन्दोलन को सफल कराने के लिय शपथ लेते हुऐ जागरूक किया। जिसकी अध्यक्षता श्री रजनीश सक्सेना ने तथा संचालन श्री राजेन्द्र मौया ने किया जिसने संजीव कुमार गुद्या क्षेत्रीय मंत्री, के ०पी० सिह जोनल मंत्री रविपाल आलुवालिया क्षेत्रीय संसक्षण मोहित, माथुर शाखा अध्यक्ष मुरादाबाद वृज किशोर शाखा मंत्री पीतलनगरी डिपो इन्द्र पाल शाखा अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा शाखा अध्यक्ष रनजीत सिहँ शाखा मंत्री नजीबाबाद डिपो नितीश यादव यशपाल सिंह शाखा अध्यक्ष चांदपुर अनुज कश्यप, कपिल सिंह अकित शर्मा श्री प्रणदीप, पंकज सक्सेना ओम शंकर आदि ने भाग लिया।

प्रान्तीय कार्यकारणी के समक्ष महिला प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया जिसमें श्रीमती संध्या गुद्धा को महिला प्रकोष्ठ का संयोजक तथा कु. सदभावना को सचिव मनोनीत किया गया मनोज कुमार चौधरी क्षेत्रीय मंत्री संविदा कर्मचारी संघ ने संघ से त्याग पत्र देते हुऐ परिषद में आस्था रखते हुए अपने साथी योगेन्द्र कुमार सुरेन्द्र यादव, जोगेंद्र सिंह यादव लोकेन्द्र सिंह प्रणदीप आदि के सहित लगभग 15 साथियों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण कर ली।
