अभिषेक गौड़
नेशन एक्सप्रेस इंडिया,
मुरादाबाद। शिक्षा निदेशक बेसिक के स्तर से जारी आदेशों के बाबजूद भी वार्षिक परीक्षा के समय में आयोजित की गई SMC ( विद्यालय प्रबंध समिति) संगोष्ठी। विभाग के स्तर से जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आज मुरादाबाद में कक्षा 5 और कक्षा 8 की महत्वपूर्ण वार्षिक परीक्षा का आयोजन हो रहा है। कक्षा 5 में आज गणित और सामाजिक विषय की और कक्षा 8 में विज्ञान व गणित की परीक्षा संचालित होने के कारण सभी विद्यालयों के शिक्षक और बच्चे उसमें व्यस्त हैं। इसके बाद भी शिक्षकों को उक्त कार्यक्रम में बुलाया गया जिससे परीक्षा बाधित हुई। इसके अलावा मझोला स्थित जिस कंपोजिट विद्यालय में कार्यक्रम हुआ वहां भी बच्चों की परीक्षा हो रही थी। कार्यक्रम के आयोजन से उसमें भी व्यवधान पड़ा। जो खंड शिक्षा अधिकारी नगर वागेश गोयल की लापरवाही को उजागर करता है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि संगोष्ठी के आयोजन का समय प्रातः 10 बजे से रखा गया था। जबकि आज सुबह 9:30 से 11:30 तक प्रथम पाली की परीक्षा और उसके बाद दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक द्वितीय पाली की परीक्षा होनी है।

12 बजे तक भी शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा शिक्षकों को wapp से msg भेजकर संगोष्ठी में बुलाया गया। जो की सफलता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी ने इसी कार्यक्रम के दौरान आज ही दोपहर 3 बजे से संचारी रोग नियंत्रण की गोष्ठी भी रखकर औपचारिकता पूर्ण कर ली है। ऐसे में संगोष्ठी का आयोजन नाम मात्र को ही दर्शाकर सिर्फ सरकारी धनराशि को खपाने के उद्देश्य से किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। सूत्र यह भी बताते हैं कि आयोजन के लिए मोटा बजट मिलता है। जिसमें प्रतिभागियों के भोजन से लेकर स्टेशनरी और अन्य व्यवस्थाओं का इंतज़ाम करना होता है।
