बीडीएस की पढ़ाई करने वाला छात्र हारिस अली निकला जासूस हुआ गिरफ्तार

संजय शर्मा,

नेशन एक्सप्रेस इंडिया,

एटीएस का कहना है कि हारिश अली आईएसआईएस हैंडलर्स के संपर्क में था। वह सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों को आत्मघाती हमला करने के लिए उकसाता था।
एटीएस ने हारिश अली के कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स ट्रेस किए हैं। इनके जरिए वह मुस्लिम लड़कों का ब्रेनवॉश करके आईए से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा था। फिलहाल एटीएस और दूसरी एजेंसिया हारिश अली से पूछताछ करके उसके साथियों की जानकारी जुटा रही हैं।

हारिश भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं मानता था। वह शरिया कानून लागू कर तथाकथित खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने की बात करता था। जांच में सामने आया है कि उसने अपने ग्रुप्स में लोगों को फिदायीन हमलों के लिए भड़काया भी है। फिलहाल ATS हारिश से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।


10 मार्च को नेवी का लांस नायक पाकिस्तान की जासूसी करते पकड़ा गया था यूपी एटीएस ने 10 मार्च को आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस आदर्श कुमार उर्फ लकी को पकड़ा था। वह आरोपी भारतीय नौसेना (नेवी) में लांस नायक है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इंटर सरविर इंटेलिजेंस के लिए जासूसी कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!