यूपी में छ: पीसीएस अफसरों के हुए तबादले कयास लगाए जा रहे हैं कुछ आईएएस अफसरों के भी तबादले हो सकते हैं

उत्तर प्रदेश। योगी सरकार ने 6 पीसीएस अफसरों के तबादले करते हुए राकेश कुमार को नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट, मंदिर परिसर मथुरा से अपर जिलाधिकारी (वि//रा.) हमीरपुर, अनुपम मिश्रा को विशेष कार्याधिकारी गोरखपुर से नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा, राजेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर नगर से अपर जिलाधिकारी (ना. आ.) कानपुर नगर, महेश प्रकाश प्रतीक्षारत को अपर जिलाधिकारी न्यायिक कानपुर नगर, रिंकि जायसवाल प्रतीक्षारत को मुख्य राजस्व अधिकारी गोण्डा, अजय कुमार को उपजिलाधिकारी कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजा़बाद भेजा गया है।कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी आईएएस अफसरों के भी तबादले हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!