शायद ननगर निगम कर रहा हादसे का इंतजार जर्र जर्र हालत में छज्जा गिरने के कगार पर

मुरादाबाद। मामला शहर के मंडी चौक से जीआईसी के बीच पड़ने वाले मौहल्ला पानदरीबा (पान वाले फाटक) के बाहर मुख्य मार्ग का है जहां पर फाटक के बाहर ऊपर की साइड निकला हुआ वर्षों पुराना छज्जा जर्र जर्र होकर गिरने की स्थिति में आ चुका है। आपको बता दें इस क्षेत्र से आये दिन मुख्य संगठनों के जुलूस आदि भी निकलते रहते हैं जिसमें तेज साउड के डीजे भी मौजूद रहते हैं और जनप्रतिनिधियों सहित काफी बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहते हैं। जानकारी मिली है कि क्षेत्रवासियों ने कई बार नगर निगम में मौखिक व लिखित शिकायत की परंतु नगर निगम की तरफ से आयी टीम देखकर चली जाती है और कागजी खानापूरी कर मामला ठंडे बस्ते में डाल देती है। जर्र जर्र हालत में निकला हुआ ये छज्जा अपनी जगह भी छोड़ चुका है भगवान न करें यदि यह किसी जुलूस आदि निकलने के दौरान डीजे की तेज साउड के कारण या बारिश के मौसम में तेज बारिश के कारण गिर गया तो काफी हानि पहुंचा सकता है।पर हानि पहुंचाता है तो पहुंचाये नगर निगम को इस बात से कोई मतलब नहीं है वह तो किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। बाहराल अब देखना यह है कि नगर निगम प्रशासन इस छज्जे को स्वयं गिराने के लिए कोई कदम उठाता है या फिर हादसे का इंतजार ही करता रहेगा।

https://youtube.com/@nationexpressindia?si=kxZWSZrRQajTL-Rz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!