यूजीसी के विरोध में स्वर्ण समाज ने किया प्रदर्शन जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

नेशन एक्स्प्रेस इंडिया,

मुरादाबाद। मुरादाबाद में स्वर्ण समाज ने एकत्र होकर आज जोरदार प्रदर्शन किया लगभग 11.30 बजे सिविल लाइन अंबेडकर पार्क में हजारों की संख्या में कई स्वर्ण समाज संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इकठ्ठा हुए बाद में जुलूस की शक्ल में स्वर्ण समाज का बैनर लेकर यूजीसी गो बैक के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए ज्ञापन देने पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जिसमें स्वर्ण समाज ने मांग रखी कि यूजीसी कानून को सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले इस दौरान विभिन्न संगठनों के व्यक्तियों द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि इस कानून में सिर्फ एससी एसटी और ओबीसी के छात्रों को संरक्षण दिया गया है जो कि बिलकुल गलत है और इस कानून में सबसे घातक बात यह है कि यदि किसी एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्र ने सामान्य जाति के छात्र पर झूठा आरोप लगाकर शिकायत कर दी तो सामान्य जाति के छात्र को दोषी मानते हुए तुरंत कार्यवाही की जायेगी जो कि विनिमय संविधान समानता के सिद्धांत (अनुच्छेद 14) का उलंघन है इसलिए इस काले कानून को सरकार तुरंत वापस ले नहीं तो समस्त देश के अंदर आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन समाप्ति के बाद जैसे ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून पर रोक लगाने का निर्णय आया तो समस्त स्वर्ण समाज का दिल गदगद हो गया और उसने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।दौरान ब्राह्मण समाज से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, सर्व ब्राह्मण महासभा, मुरादाबाद ब्राह्मण वेलफेयर सोसायटी, कायस्थ महासभा, क्षत्रिय महासभा, अग्रवाल महासभा, एवं स्वर्ण आर्मी के हजारों लोग मौजूद रहे।

https://youtube.com/@nationexpressindia?si=ROatemMKIGnmUSiB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!