नेशन एक्सप्रेस इंडिया संवाद,
मुरादाबाद।पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली दो ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार, दानापुर मंडल के अंतर्गत राजेंद्र पुल, हटीदह जंक्शन, टाल एवं रामपुर डुमरा तथा सोनपुर मंडल के अंतर्गत दिनकर ग्राम सिमरिया रेलखंड पर नई डबल लाइन सुविधा सेतु की लिंकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। सुरक्षित रेल संचालन के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।*परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:*- *15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस* (25 सितंबर और 2 अक्टूबर को चलने वाली) बरौनी-शाहपुर पटोरी-छपरा-वाराणसी मार्ग से संचालित होगी।- *15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस* (29 सितंबर को चलने वाली) वाराणसी-छपरा-शाहपुर पटोरी मार्ग से संचालित होगी।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस, रेलवे हेल्पलाइन 139 या संबंधित स्टेशन से ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जान लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

